हजारीबाग, जून 14 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल हजारीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई। हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन की ओर से 30 से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है और जिला प्रशासन की यह पहला बहुत ही सराहनीय है । सचिव डॉक्टर प्रकाश कुमार ने कहा कि रक्त दान मानवता की सच्ची सेवा है यह वास्तव में विश्व के सबसे बड़ी दान की श्रेणी में आता है। उपाध्यक्ष सुदेश प्रसाद ने कहा कि रक्तदान मानवता का सुखद संदेश प्रदान करता है तथा यह हमें दूसरों को मदद करने के लिए प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर ह...