दुमका, जून 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका और भारतीय रेड क्रास सोसाइटी दुमका शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव रवि कान्त सुमन, भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.राज कुमार उपाध्याय, सचिव डा.अमरेन्द्र कुमार यादव, मणि केशरी, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, निमाय चन्द्र रक्षित, विश्वजीत कुमार साहा, सच्चिदानंद, उमेश कुमार राउत, संतोष कुमार झा, चंदन कुमार गुप्ता, सोना सिंह, अमित कुमार और सुनील कुमार सिंह सहित कुल 14 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मान समा...