वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को विभिन्न अस्पतालों में कैंप लगाए गए। शिविरों में लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। एक दिन में 239 यूनिट खून मिलने से ब्लड बैंक का स्टॉक बढ़ गया है। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में सर्वाधिक 101 यूनिट रक्तदान हुआ। सर सुंदरलाल अस्पताल में 70, पांडेयुपर जिला अस्पताल में 46 और आईएमए में 22 यूनिट रक्तदान किया गया। मंडलीय अस्पताल में एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मान समारोह और शिविर बताया कि एक यूनिट खून से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के प्रति युवाओं और सामाजिक संस्थाओं क...