आरा, जून 10 -- आरा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एनएसएस वीकेएसयू की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष दिवस की थीम वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स निर्धारित की गई है। इसके तहत महाविद्यालयों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगायेंगे कॉलेज महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश...