विश्व रक्तदाता दिवस पर कांधला में रक्तदान शिविर का आयोजन
शामली, जून 15 -- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बना दिया। रविवार को दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित कांधला कॉलेज कांधला में रक्तदान शिविर का आयोजन सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें हेल्थ एंड एनवायरमेंट अलायंस फॉर लाइफ इंडिया का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर कांधला में रक्तदान शिविर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.