पिथौरागढ़, जून 19 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। विश्व योग दिवस को लेकर आंनद मार्ग स्कूल की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। शुक्रवार को ऐंचोली से प्रारम्भ होकर पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जूनियर हाई स्कूल ऐंचोली के मैदान में पहुँची। ऐंचोल के मैदान में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य आचार्य पुण्यजीतानंद अवधूत ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, वीरेंद्र बोरा, पूर्व दायित्वधारी केदार जोशी,गणेश पाण्डे,सुनीता पाण्डे, दुर्गा पाटनी, बसंती पाण्डे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस से पूर्व निकाली जागरुकता रैली यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में रन फॉर योगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- रन फ...