मुंगेर, जून 8 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। विश्व योग दिवस (21 जून) के नजदीक आते ही देश-दुनिया में सिटी ऑफ योगा के नाम से प्रसिद्ध मुंगेर में योग का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों तक भी तेजी से फैलने लगा है। इसका नजारा जिले के संग्रामपुर प्रखंड में देखा जा सकता है। इन दिनों संग्रामपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा प्रतिदिन योगाभ्यास करते नजर आ रहे हैं। योग के प्रति बढ़ती जागरूकता ने गांवों में भी स्वास्थ्य और फिटनेस की नई चेतना जगाई है। ज्ञात हो कि, संग्रामपुर प्रखंड परिसर में आयोजित हो रहे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए 200 से अधिक युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। विशेष बात यह है कि, कई प्रतिभागी प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में योग की विभिन्न विधाओं के साथ स्व...