कटिहार, जून 21 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीनगछिया काली मन्दिर में योग शिविर आयोजित किया जाएगा l योग प्रशिक्षक द्वारा शिविर में आए लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा l शहर के चिकित्सक सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे l शिविर का उद्घाटन सुबह छह बजे किया जाएगा l वहीं शहर के अग्रसेन भवन में कोसी क्षेत्रीय विकलांग समिति द्वारा योग शिविर आयोजित किया जाएगा l जिलाधिकारी आशुतोष दि्वेदी शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे l योग प्रशिक्षक सुजीत कुमार झा द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा l यह भी पढ़ें- 1280 स्कूलों में महज 31 फिजिकल शिक्षक, बच्चे कैसे सीखेंगे योग यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन पार्क में संत निरंकारी फाउंडेशन का ह...