विश्व योग दिवस पर आज नगर भवन में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम
गुमला, जून 20 -- गुमला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से नगर भवन गुमला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी-कर्मी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक शामिल होंगे।कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों, विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर भवन में होगा भव्य योग शिविर, तैयारियां पूरी यह भी पढ़ें- स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग थीम पर आयोजित होगा योगा कार्यक्रम यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.