चित्रकूट, जून 19 -- चित्रकूट। धर्मनगरी में 21 जून को भव्य तरीके से विश्व योग दिवस मनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले कई दिन से जगह-जगह योग शिविर संचालित कर लोगों को अभ्यास कराया जा रहा है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विश्व योग दिवस में योगाभ्यास की तैयारियां जिला प्रशासन ने की है। विश्व योग दिवस को भव्य बनाने के लिए चल रही तैयारियों की डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में इस बार योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों, ग्राम पंचायतों और सभी शिक्षण संस्थानों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस: 21 जून को गांव व नगरों से जिले तक होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों प...