रांची, जनवरी 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 14-15 जनवरी को हांगकांग के मकाऊ में होगा। प्रतियोगिता में 13 देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसमें झारखंड के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इसकी जानकारी झारखंड राज्य योग संघ के सचिव नंद दुलाल ने शनिवार को प्रेस क्लब में दी। उन्होंने बताया कि यह विश्व की प्रथम आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता है। झारखंड राज्य योग एसोसिएशन की ओर से इस योगासन प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में भास्कर रॉय, अनमोल यादव, सुशीत बनर्जी, अमन कुमार पांडे, विनोद कुमार रंजन, पवनानंद झा, सविता कुमारी, तन्वी गौरव, प्रियांशी झा, पायल कर्माकर, प्रियांशु कुमारी, तुहिना सेन, सीमा राय व सुनीता कुमारी शामिल हैं। प्रशिक्षक के रूप में नंद दुलाल एवं सुशीत बनर्जी टीम के साथ होंगे। मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.