बगहा, जून 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिम चंपारण की धरती के पुत्र सारांश कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार और देश को गौरवान्वित किया है। योगापट्टी प्रखंड निवासी पिता जितेंद्र राम एवं माता रुना देवी के सुपुत्र सारांश कुमार ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया के ईका एरिना में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिदमिक पेयर योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सारांश की इस उपलब्धि ने न केवल चंपारण बल्कि पूरे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव के साथ स्थापित किया है।4 से 8 जून 2026 तक आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में विश्व के 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व योगासन चैम्पियनशिप में बेतिया के सारांश कुमार ने भारत को दिलाया...