गाज़ियाबाद, जून 9 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ईशिका गुच्छैत ने प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप-2026 में दम दिखाते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन चार से आठ जून तक अहमदाबाद में योगासन भारत और विश्व योगासन संस्था ने कराया, जिसमें 70 से अधिक देशों के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योग आचार्या नीलम रावत के मार्गदर्शन में उन्होंने आर्टिस्टिक पेयर्स और रिदमिक पेयर्स वर्ग में स्वर्ण पदक व एथलेटिक ग्रुप योगासन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह भी पढ़ें- विश्व योगासन चैंपियनशिप में ईशिका ने तीन पदक जीते कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय युवा कार्यक...