सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। विश्व यक्ष्मा दिवस 2026 के अवसर पर जिले में यक्ष्मा उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला पदाधिकारी रिची पांडे ने 17 प्रखंडों की कुल 76 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित किया। इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आम जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मुखियाओं से अपील की कि अपने पंचायत क्षेत्र के क्षय रोगियों को गोद लें, उनकी नियमित निगरानी करें तथा पंचायत स्तर पर रोगियों की सूची तैयार कर उसका संधारण करें। साथ ही उन्होंने सरपंच, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को निश्चय मित्र के रूप में जोड़ने का आह्वान किया।...