दुमका, मार्च 24 -- दुमका। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, दुमका में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कमलेश्वर प्रसाद दुमका एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, दुमका के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि यक्ष्मा के लक्षण पाए जाने पर तुरंत इलाज शुरू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत उपचाररत मरीजों को पोषाहार के लिए 1000 रुपये अधिकतम छः माह तक सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.