मेरठ, अप्रैल 7 -- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डेंटल ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. मनु शर्मा ने मुख की प्रारंभिक जांच और तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। डॉ. रियाज अहमद ने बच्चों में सही दंत स्वच्छता आदतों के महत्व को बताया। कार्यक्रम में डॉ. तनिषा, डॉ. सानिया, डॉ. दौलत, डॉ. अक्षीत, डॉ. अजीत, श्रीदेवी, सिस्टर मुन मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...