लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज के क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में ईस्टर मिलन का भव्य आयोजन किया गया। परिसर में विश्व में शांति के लिए हुई विशेष प्रार्थना में करीब 25 सौ लोगों दुआ की। यहां सभी चर्चों के पादरी व प्रमुख लोग जुटे। सांस्कृतिक व धार्मिक गीत, संगीत का आयोजन हुआ।ईस्टर मिलन का आयोजन सभी चर्चों ने मिलकर क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में किया। प्रारंभिक प्रार्थना एपीफेनी चर्च के रेव ईएफ बख्श ने की। उसके बाद पादरी सैमी मथाई ने विश्व में शांति के लिए एक विशेष प्रार्थना की गई। कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप बिशप डॉ. गेराल्ड जे मथाइस ने मंडली को ईस्टर की बधाई दी। पादरी विपिन मैसी और उनकी टीम ने गीत गाओ गाओ जय के गीत गाओ... एबीसी चर्च क्वायर के नेतृत्व में गाया गया। इमैनुअल एजी चर्च के रेव लॉरेंस जोसेफ ने धर्मग्रंथ पढ़ा। बिशप ऑगस्टस एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.