कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। धूनी ध्यान के संस्थापक आचार्य अमरेश मिश्र व कोषाध्यक्ष डॉ.सुनीता मिश्रा के संरक्षण में चल रहे नौचंडी महायज्ञ के समापन पर मां गंगा का अभिषेक कर आरती की गई। सिद्धव्यास सदानंद महाराज व अवधेश त्रिवेदी ने आचार्यों व भक्तों संग कनक धारा यंत्र व श्री सूक्ति व श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया। सभी ने विश्व में फैली अशांति और युद्ध से होने वाली जन-धन की हानि की रोकथाम की कामना कर नौचंडी महायज्ञ किया। डॉ.अमरेश मिश्र ने भक्तों को यज्ञ की महिमा बता इसे मनुष्य के जीवन का मूल आधार बताया। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं.केए दुबे पद्मेश, अनुराधा हेमंत जायसवाल, अमित, प्रियंका तिवारी, साध्वी सरला, रिचा मिश्रा, सुनीता तिवारी, अर्चना अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.