जमशेदपुर, फरवरी 27 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विश्व भर में चल रहे युद्ध और संघर्ष चिंता और दुख का विषय है। हमारी आध्यात्मिक परंपरा में सभी जीवित प्राणियों और पौधों के प्रति प्रेम और करुणा की भावना को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। इसके अलावा, दान को सबसे बड़ा सद्गुण माना जाता है। विश्व में महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ रहा है। आध्यात्मिकता की ओर लोगों का झुकाव इस विश्वास को मजबूत करता है कि महाप्रभु जगन्नाथ विश्व समुदाय की रक्षा और कल्याण सुनिश्चित करेंगे। वे गुरुवार को जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ समस्त ब्रह्मांड के स्वामी हैं। उनकी कृपा बिना किसी भेदभाव के समस्त मानव जाति...