कटिहार, दिसम्बर 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मनसाही प्रखंड के चयनित मॉडल गांव लहसा में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विश्व मृदा दिवस पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी और पानी जीवन का आधार है। यदि मिट्टी की सेहत ठीक रहेगी तभी खेती लाभकारी और टिकाऊ बन सकती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग और नियमित मिट्टी परीक्षण की अनिवार्यता पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं को पढ़ने-समझने का तरीका सिखाया। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए अजोटोबैक्टर और फॉस्फेट घोलक जीवाणु जैसे जैव उर्वरकों का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.