हाथरस, दिसम्बर 5 -- विश्व मृदा दिवस पर आयोजित हुई किसान संगोष्ठी, बांटे गये मृदा कार्ड हाथरस। अलीगढ़ रोड़ स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसानों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को मृदा से संबंधित जारकारी दी गई, साथ ही उन्हें मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद आये नतीजों के बाद बनाये गये मृदा कार्डों का वितरण भी किया गया। संगोष्ठी में मृदा के स्वास्थ्य स्तर, फसलों में समेकित पोषक तत्वों के प्रयोग का महत्व विषय पर कृषकों से संवाद किया गया। मृदा उर्वरता स्तर बनाये रखने के लिए मॉडल विकसित कराये गये। संगोष्ठी कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि हंसराज, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, मृदा प्रयोगशाला के अध्यक्ष कैलाश सिंह और श्रीनिवास पचौरी के साथ दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हि...