लखनऊ, दिसम्बर 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विश्व मृदा दिवस पर शुक्रवार को किसानों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। फसलों में समेकित पोषक तत्वों के प्रयोग के महत्व पर किसानों से संवाद किया जाएगा। मृदा उर्वरता स्तर बनाए रखने के लिए मॉडल विकसित कराए जाएंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि सभी कृषि विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में इसका आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि किसानों अपने खेतों की मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से मृदा जांच कराएं। स्वस्थ मिट्टी मानव स्वास्थ्य, प्रकृति और पर्यावरण के लिए जरूरी है। मिट्टी की जांच से हमें पता चलता है कि कौन से पोषक तत्व आवश्यक हैं, इससे किसान उर्वरक के प्रयोग से बच सकते हैं। मृदा स्वास्थ्य को बचाए रखने के लिए हमें संतुलित मात्रा में खाद और उर्वरकों का उपयोग करन...