देवघर, मार्च 20 -- देवघर, प्रतिनिधि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे एक माह के ओरल स्क्रीनिंग अभियान का प्रथम चरण गुरुवार को संपन्न हो गया। इस चरण में जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों सहित आम लोगों की जांच की गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि 14 मार्च से 19 मार्च तक चले इस अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित अन्य सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक स्तर पर ओरल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान पूरे जिले में लगभग 4500 से अधिक लोगों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते बीमारियों की पहचान करना है। प्रथम चरण में...