गुमला, फरवरी 10 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति व प्रोजेक्ट आशा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मिर्गी दिवस पर दो दिनी विशेष कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिर्गी रोगियों की जांच व दवा दी गयी। कार्यक्रम के दौरान एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हेमंत तिवारी एवं डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट आशा के तहत पिछले दो वर्षों में जिले में मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की व्यापक स्क्रीनिंग की गयी थी। जिसमें गुमला जिले से लगभग एक हजार मरीजों की पहचान हुई थी। अब इन सभी रोगियों की दोबारा स्क्रीनिंग कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवा की मात्रा में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मिर्गी से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रूप से दवा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.