जमुई, दिसम्बर 5 -- बरहट । निज संवाददाता प्रखंड के केडिया गांव में अंतरराष्ट्रीय मिट्टी दिवस के अवसर पर मिट्टी संरक्षण और जैविक खेती को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीवित माटी किसान समिति द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में मिट्टी के स्वास्थ्य,प्राकृतिक कृषि पद्धतियों और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। गाँव के किसानों, महिलाओं, युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि केडिया गाँव की मिट्टी आज भी सुरक्षित और सक्षम है, जिसके कारण यहाँ कुएँ के पानी से खेती की परंपरा बनी हुई है। यह जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। जैविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.