लखीमपुरखीरी, मई 29 -- महिलाओं के खास दिनों में खास स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली और गोष्ठी हुई। महिलाओं और किशोरियों को माहवारी (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को जिला महिला अस्पताल में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम और जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रभारी सीएमएस डॉ. सुष्मा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए माहवारी की स्वच्छता डॉ. सुष्मा सिंह ने किशोरियों को प्रेरित करते हुए कहा कि माहवारी कोई शर्म या संकोच का विषय नहीं है। यह महिला स्वास्थ्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संक्रमण और गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हर चार से छह घंटे में सेनेटर...