विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
चतरा, जून 4 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी केंद्र विशनापुर में गुरुवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेविका प्रीति, जल सहिया डॉली सिंह स्वास्थ्य सहिया प्रमिला देवी प्रीति कुमारी सपना संगीता प्रमिला किशोरी रानी आकृति सोनाली शिखा ने अहम भूमिका निभाई । मौके पर आंगनबाड़ी सेविका प्रीति कुमारी ने बताया कि मासिक धर्म सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इसे स्वास्थ्य का संकेत भी माना जाता है। साथ ही, कहा गया कि माहवारी को लेकर समाज में कई भ्रांतियां अब भी मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.