विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस जागरुकता अभियान आयोजित
रांची, मई 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ग्रामीण किशोरियों ने रंगोली, नृत्य, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी प्रकार की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उन्होंने सरकार के "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.