सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। दक्षिण कोरिया के दाएगू महानगर में 22 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनभद्र के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। सुकृत, राबर्ट्सगंज निवासी संजय सिंह ने 10 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में 77 देशों के खिलाड़ियों के बीच टॉप-20 में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। संजय सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ 38 मिनट 19.05 सेकेंड में पूरी की। उन्होंने बताया कि विदेश की धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। करीब 30 वर्षों की मेहनत और अभ्यास के बाद जब उन्हें भारतीय ध्वज फहराने का अवसर मिला तो यह उनके लिए भावुक कर देने वाला क्षण रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता...