मुंगेर, दिसम्बर 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पीएलवी हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकारों के सार्वभौम घोषणा पत्र उन मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रताओं की विस्तृत श्रृंखला निर्धारित करता है जिनके हम सभी हकदार है जिसके बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने स्थायी लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। संचालन पीएलवी हिमांशु कुमार सिंह और पिंकी कुमारी संयुक्त रूप से कर रही थी। इस मौके पर रौशन कुमार, ममता कुमारी, सुजाता देवी, रामरूप मांझी, मिथलेश कुमार, रामप्रवेश सिंह, अजीत मोहन, सत्येंद्र राम, शंभूशरण सिंह आदि समेत अनेक प्रबुद्ध नागरि...