हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले के सभी 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि घरों और आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने, कूलर व टंकियों का पानी समय-समय पर बदलने तथा मच्छरदानी के प्रयोग से मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। गोष्ठियों में लोगों को बुखार होने पर तुरंत जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना यह जानकारी मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार दी है। यह भी पढ़ें- मलेरिया के खिलाफ प्रभात फेरी और जागरुक...