पाकुड़, अप्रैल 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में मलेरिया प्रभारी (एमटीएस) आलमगीर आलम, एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह सहित एएनएम, जीएनएम, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से निकल कर गढ़बाड़ी गांव तक गई। जागरूकता रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मलेरिया की बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह गंदे पानी में पनपता है। इसलिए घर के आस-पास गंदे पानी का जमाव न होने दें। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान साफ-सफाई पर विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.