फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बीके अस्पताल से हुई, जो एनआईटी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर वापस अस्पताल परिसर में समाप्त हुई, जिसका उद्देश्य लोगों में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त बनाना रहा। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और अन्य स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव करें, जैसे संदेशों के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- भरी हुंकार,अब मलेरिया खत्म करना ही होगा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि मलेरिया ए...