पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में बुधवार को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस के अवसर विचार गोष्ठी का आयोजन किया । इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि वनों पर मानव की बढ़ती निर्भरता तथा उनकी गुणवत्ता में धीरे-धीरे ह्रास के कारण आज संपूर्ण विश्व बढ़ाते मरुस्थलीकरण की समस्या का सामना कर रहा है।

वनों का महत्व इस कारण हवा और जल का प्रदूषण हो रहा है। मरुस्थलीकरण बढ़ने से जहां एक तरफ पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं दूसरी तरफ भूमि की उर्वरता कम होने से खदान के उत्पादन में कमी हो रही है । विशेष कर झारखंड राज्य में आज की यह परिस्थिति हमारे जीवन तथा अन्य जीव जंतुओं के लिए खतरे का घोतक है। शिवनारायण साह ने कहा कि वनों से मानव जीवन के...