रुद्रपुर, मई 22 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में विश्व मधुमक्खी दिवस पर बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक मधुमक्खी पालन कार्यक्रम के तहत मूल्य संवर्धित मधुमक्खी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चार्ट और पोस्टर के माध्यम से मधुमक्खियों के महत्व को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में बीवैक्स मोमबत्तियां, हनी फेस मिस्ट, लिप बाम, हनी चोकोबाइट, हनी चीज़केक, पराग प्रोटीन बार, बीवैक्स शू पॉलिश, कार फ्रेशनर समेत कई नवाचार उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। कुलपति ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में 'बी कॉम्ब पार्क' विकसित करने की परिकल्पना साझा की। यह भी पढ़ें- उद्योगों की जरूरतों के अनुसार होगा शोध, ...