इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इठावा। भाजपा का स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा, सुशासन और भारत को विश्व में गौरव दिलाने के संकल्प का प्रतीक है। भाजपा सरकार में भारत विश्व मंच पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अटल बिहारी वाजपेई ने भारत को परमाणु शक्ति बनाकर दुनिया में देश की ताकत का अहसास कराया और विकास की मजबूत नींव रखी। ये बातें सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कूटनीति, अर्थव्यवस्था व तकनीक में नई पहचान बनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन का हिस्सा होने की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवा, समर्प...