अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में नए सत्र के पहले दिन का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और ऊर्जा से भर गया। पहले दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए एक विशेष फिल्म (मूवी) दिखाई गई, जिसका सभी विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया। विद्यार्थियों के स्वागत हेतु पारंपरिक तिलक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह जी द्वारा दिया गया प्रेरणादायक भाषण रहा, जिसमें उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...