रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़,नगर प्रतिनिधिविश्व ब्राह्मण संघ जिला इकाई ने रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई। भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता के जयंती के पावन अवसर पर संघ ने शहर के सुभाष चौक पर शरबत वितरण शिविर लगाया। दोपहर की चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए संघ के सदस्यों ने सुभाष चौक से गुजरने वाले राहगीरों, ऑटो चालकों और आम लोगों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया। भगवान परशुराम के जयकारों के बीच शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, जिला जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, महासचिव अरुण बनर्जी, जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, सुरेंद्र पांडे,अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर वितरित किया शीतल शरबत यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.