भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के मुख्य शहरों में शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व बैंक की एक उच्चस्तरीय टीम 21 से 23 मई तक राज्य के दौरे पर आ रही है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में पटना और भागलपुर के जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विश्व बैंक की टीम का कार्यक्रम ​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विश्व बैंक की टीम 21 मई को पूरे दिन पटना में विकास योजनाओं का जायजा लेने के बाद शाम को भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके अगले दिन, 22 मई को टीम पूरे दिन भागलपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शहरी विकास और तकनीकी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत...