बांका, जून 13 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज थाना परिसर में गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाने का पुलिस-प्रशासन ने थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों ने बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए शपथ लिया। जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार का श्रम न कराने एवं इसकी रोकथाम करने का संकल्प लिया। साथ ही बाल श्रम के विरुद्ध समाज में जागरुकता अभियान चलाने का शपथ लिया। जिससे देश व राज्य को बालश्रम मुक्त राष्ट्र बनाने में मदद मिल सके। वाल श्रम निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षित व स्वस्थ्य जीवन बनाना है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, सुभाषचंद्र मिश्र, सौरव कुमार, कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...