दुमका, जून 12 -- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान और ट्राइबल स्किलिंग सेंटर दुमका के संयुक्त तत्वावधान में दुमका बाजार क्षेत्र में जागरूकता सह प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मोती उपाध्याय ने की और संचालन दर्शन हेम्ब्रम ने किया। अधिकारियों-कर्मियों ने बाजार में लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभाव, बाल अधिकार और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि बच्चे को काम पर लगाने के बजाय स्कूल भेजें। इस दौरान कौशल विकास प्रशिक्षणों की जानकारी, पम्पलेट-पोस्टर वितरित किए गए और लोगों के बीच जूस वितरण किया गया। निदेशक मोती उपाध्याय ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की पूंजी हैं। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देना हमारी जिम्...