विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
आगरा, जून 13 -- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने श्रम विभाग के साथ मिलकर जनपद में विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों व आमजन को बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया तथा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार को गोष्ठी में सहायक श्रम आयुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने दुकानदारों से कहा कि कोई भी अपने प्रतिष्ठान पर बच्चों से काम न कराए। उन्होंने बताया कि 12 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम कराया जाता मिला तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाल श्रम कराते पाए जाने पर 6 माह से 2 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.