चाईबासा, जून 13 -- गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के गांवगुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम ने की। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। यह भी पढ़ें- कैलाश नगर बाल श्रम मुक्त घोषित, शिक्षा व नशामुक्ति का संकल्पकार्यक्रम की अपील 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना कानूनन दंडनीय है। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे, तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें। तभी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन...