बेगुसराय, अप्रैल 30 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के नेहरू युवा क्लब नुरूल्लाहपुर में कार्यक्रम आयोजित कर बालश्रम उन्मूलन तथा मानव व्यापार के रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने बाल श्रम है, समाजिक कलंक जैसे नारे लगाकर समाज में चेतना फैलाने का प्रयास किया। इसके बाद 'बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप' विषयक सेमिनार में मुखिया इरशाद आलम ने कहा कि हमें सामाजिक चेतना फैला कर समाज से बाल श्रम को समाप्त करना होगा। उन्होंने बाल श्रम का मुख्य कारण समाज में फैले आर्थिक विषमता को बताया। मौके पर मोहम्मद तौकीर आलम, चंदन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सावधान! बच्चों से कराई मजदूरी तो जाना होगा जेल यह भी पढ़ें- लखीसराय: बाल श्रम उन्मूलन को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.