चतरा, जून 12 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर व मायाडीह में बाल श्रम उन्मूलन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चतरा के निर्देशन में किया गया। अभियान का नेतृत्व पीएलवी जितेंद्र दास,सुरेश प्रसाद राणा व पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया गया जागरुकता अभियानबाल श्रम एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल श्रम के दुष्परिणाम, शिक्षा के महत्व,बाल अधिकारों तथा बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।जागरूकता कार्यक्रम में "बचपन बचाओ, बाल श्रम हटाओ" एवं "नन्हे हाथों में किताब हो, हर बच्चे का सुनहरा ख्वाब हो" जैसे स्लोगनों के माध्यम से...