मोतिहारी, नवम्बर 19 -- मोतिहारी। विश्व बाल दिवस के अवसर पर महिला व बाल विकास निगम की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पिपराकोठी में बालिकाओं के बीच कबड्डी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को खेल कीट देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रेरित करने के लिये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं लोगोयुक्त टीशर्ट एवं टोपी देकर सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.