विश्व बाघ दिवस पर हुई बच्चों की प्रतियोगिता
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- बम्हनपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के उत्तर खीरी बफर जोन डीएफओ कीर्ति चौधरी की मौजूदगी में मीरी पीरी खालसा एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। डीएफओ ने बच्चों को बाघों के महत्व, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका और उनके संरक्षण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाघों को वनों की शान और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को उनका अस्तित्व बेहद जरूरी बताया। विश्व बाघ दिवस पर आयोजित निबंध व चित्रकारी स्पर्धा में स्कूल के तमाम बच्चों ने भाग लिया। उनको अफसरों ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मझगईं रेंजर अंकित सिंह, डिप्टी रेंजर मनोज यादव, वनकर्मी सतीश चंद्र मिश्र, प्रिंसिपल जगरूप सिंह तथा वन विभाग व स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: विश्व बाघ दिवस: स्थानीय लोग ही बाघों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.