एटा, सितम्बर 25 -- विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर मोहन रहे। कार्यक्रम में सभी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. एसके दीक्षित, संचालन फार्मासिस्ट शिवकुमार भांती ने किया। एसोसिएशन ने अपनी मांगों को भी रखा। बताया कि काफी समय से मांगों को लेकर संघर्ष भी कर रहे है। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. अनिल कुमार, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट डॉ. राजेंद्र सिंह, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. विपिन मसीह, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. चंद्रवीर सिंह राजपूत, डॉ. सर्वेंद्र यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आ...