कोडरमा, मई 4 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले 30 पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र, गुलाब पुष्प व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंच के ज्वाइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता विकास जैन ने किया। समारोह के दौरान शाखा अध्यक्ष युवा मोहित संघई ने पत्रकारों की साहसिकता, निष्पक्षता व समाज के प्रति उनकी अहम भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है, जो सच्चाई को सामने लाने का कार्य करता है। यह भी पढ़ें- प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम को कई पत्रकारों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच के सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष मह...