मुंगेर, जून 30 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध 30 दिवसीय श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 30 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन सरकारी व्यवस्था अब भी आधी-अधूरी है। कच्ची कांवरिया पथ पर बालू तो गिरा दिया गया है, लेकिन उसे अबतक समतल कर बिछाया नहीं गया है। जगह-जगह बालू के ढेर लगे हैं, जिससे कांवरियों को नंगे पांव चलने में परेशानी होगी। सड़क किनारे बड़ी-बड़ी घास उग आए हैं। उसकी भी सफाई शुरू नहीं की गई है। पश्चिम बंगाल के कांवरियो सावन शुरू होने से 15 दिन पहले से पैदल देवघर जाने लगते हैं। अगर अब भी युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू नहीं की गई तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कांवरियां मार्ग की कई चापाकल अब भी खराब पड़े हैं।

सरकारी व्यवस्था बिजली विभाग द्वारा कच्ची कांवरिया पथ पर पोल गाड़ दिए गए हैं और तार भी खींच दिया गया है, लेकिन कनेक्शन के ल...